अमेरिका के हेवन यूनिवर्सिटी में अनीश ने लहराया परचम
मुजफ्फरपुर, मई 18 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। छितरपट्टी निवासी अनीश कुमार को अमेरिका के न्यू हेवन यूनिवर्सिटी से कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री मिली है। इससे परिवार सहित प्रखंड में खुशी का माहौल है। सोमवार को यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उन्हें डिग्री दी गई है। अनीश के पिता पूर्व प्रमुख सुरेश राय ने बताया कि किसान परिवार से निकल कर अनीश की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए नजीर बनेगी। सामाजिक कार्यकर्ता मो. सदरुल खां, अमरेंद्र कुमार ओर रमाशंकर राय ने अनीश को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.