नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- अमेरिका के साथ दूसरे चरण की वार्ता की उम्मीदों के बीच ईरान ने कमर्शल उड़ानें शुरू कर दी हैं। 28 फरवरी के बाद पहली बार तेहरान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत हुई है। ईरान ने इसी सप्ताह अपना एयरस्पेस खोलने को घोणणा की थी। हालांकि भारत ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा ना करने की सलाह दी है। इस संबंध में ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि तेहरान स्थित इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस्तांबुल, ओमान की राजधानी मस्कट और सऊदी अरब के मदीना शहर के लिए उड़ानें रवाना हुईं। उड़ानों पर नजर रखने वाले 'फ्लाइटराडार24' के अनुसार, शनिवार सुबह इस्तांबुल के लिए कम से कम तीन उड़ान रवाना हुईं। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर को लेकर बड़ा अपडेट! ग्राहकों को अब इस नए तरीके से मिलेगी LPGभारतीय दूतावास ने दी यात्रा...