बरेली, फरवरी 28 -- भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि डील के विरोध में किसान एकता संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संखया में किसान एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. रवि नागर ने कहा, अमेरिका से भारी सब्सिडी वाले कृषि उत्पाद भारत में आने से देश के किसानों की स्थिति और अधिक दयनीय हो जाएगी। विदेशी सस्ते उत्पाद भारतीय बाजार में आने से स्थानीय किसानों की फसलों के दाम गिर जाएंगे, जिससे पहले से आर्थिक तंगी झेल रहे किसान बर्बादी की कगार पर पहुंचेंगे। भारत सरकार की यह डील किसानों के हित में नहीं है। यदि सरकार ने इस समझौते को वापस नहीं लिया तो किसान एकता संघ व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.