भदोही, अगस्त 8 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रजपुरा-इंद्रामिल बाईपास मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान में शुक्रवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए भारत-अमेरिका व्यापार में अवसर और चुनौतियों पर चर्चा की गई। साथ ही निर्यातकों के सवालों का जबाव अफसरों ने देने का काम किया। भदोही विधायक जाहिद बेग ने अमेरिका को जमकर कोसा। कहा कि वह भारत में 50 फीसदी टैरिफ लगाता है जबकि खुरापाती देश पाकिस्तान पर नहीं। भारत के सकल घरेलू उत्पाद में करीब 30 प्रतिशत, औद्योगिक उत्पादन में 45 और कुल निर्यात में करीब 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी भारत की है। 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलता है। इंडो अमेरिकन चैम्बर आफ कॉमर्स में एलबीएस यादव (आईईडीएस) निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय, प्रयागराज, राजन जोशी, सहायक महानिदेशक, विदेश व्याप...