वॉशिंगटन, नवम्बर 12 -- अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस से पैदल दूरी पर स्थित एक लोकप्रिय इलाके में पांच लोगों को गोली मारी गई है, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि व्हाइट हाउस से लगभग एक मील दूर लोगान सर्किल इलाके में गोलीबारी होने की जानकारी मिली है। पुलिस अधिकारी नाथन क्लार्क ने कहा कि घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के आसपास के इलाके में जाने से बचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...