नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- जिस युद्ध को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो से तीन सप्ताह में समेटने का दम भर रहे थे, वह अब सातवें महीने में प्रवेश कर एक विशाल आर्थिक दलदल का रूप ले चुका है। फरवरी में शुरू हुए इस संघर्ष में अमेरिका अब तक 45.1 अरब डॉलर (करीब 4.30 लाख करोड़ रुपये) फूंक चुका है जोकि नेपाल जैसे देश की कुल सालाना जीडीपी (लगभग 45.84 अरब डॉलर) के बराबर है।ट्रंप चाहते हैं अब खत्म हो जाए युद्ध अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) द्वारा कांग्रेस को सौंपी गई गोपनीय रिपोर्ट के हवाले से मीडिया ने रविवार को यह खुलासा किया। आंकड़ा पिछले अनुमानों से कहीं अधिक : ताजा आंकड़ा कांग्रेसनल बजट ऑफिस के 1 अगस्त तक के 38 अरब डॉलर और जुलाई में पेंटागन के 37.5 अरब डॉलर के पिछले अनुमानों से कहीं अधिक है। इसमें अप्रत्यक्ष सैन्य-अभियान व्यय का आकलन जोड़ा ग...