लखनऊ, फरवरी 3 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारत के बाजार को अमेरिकी कृषि उत्पादों व खाद्यान्नों के लिए खोल देना, हमारे देश की खेती-किसानी पर रोजी-बसर करने वाली 70 फीसदी आबादी के साथ धोखा है। अखिलेश ने मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाई और उनके संगी-साथी आजादी से पहले भी विदेशियों के एजेंट थे, आज भी हैं। आत्मनिर्भरता और स्वदेशी की बात करने वाले भाजपाई जनता को बताएं कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के साथ धोखा करने के लिए क्या फायदा लिया। इस फैसले से किसान ही नहीं निम्न और मध्यम वर्ग भी प्रभावित होगा। इससे खाद्यान्न और कृषि उत्पादों की मुनाफाखोरी व बिचौलियों की एक नई जमात पैदा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की खेतीबाड़ी में आय धीरे-धीरे कम हो जाएगी और वे कारपोरेट घरानों को अपनी जमीन बेचने पर मज...