नई दिल्ली, मई 2 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी में तैनात 5000 यूएस सैनिकों को वापस बुलाने का ऐलान किया है। ट्रंप की तरफ से यह ऐलान ऐसे समय में किया गया है कि जब ईरान युद्ध की वजह से जर्मनी के चांसलर मर्त्ज और ट्रंप के बीच में लगातार बयानबाजी हो रही है। मर्त्ज ने ईरान युद्ध में अमेरिका की मदद करने से इनकार कर दिया, तो वहीं ट्रंप ने उन पर निशाना साधते हुए उन्हें अपने टूटे हुए देश पर ध्यान देने के लिए कह दिया। इन सब बातों के बीच अब यूरोप को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। नाटो की प्रवक्ता ने इस मुद्दे को लेकर बयान भी जारी किया है। नाटो प्रवक्ता हार्ट ने जर्मनी से अमेरिकी सैनिकों के वापस जाने के फैसले के प्रभाव का आंकलन करने की बात कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस घटनाक्रम के बाद यूरोपीय देशों द्वारा अपनी सुरक्षा में बड़ी ...