मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- मुरादाबाद। शहर के हस्तशिल्प निर्यातकों के पास अमेरिका के खरीदारों की तरफ से बिजनेस ऑर्डर मिलने का सिलसिला बढ़ रहा है। जिससे निर्यातकों में आगामी समय में कारोबार बेहतर होने की उम्मीद जागी है। अमेरिका में टैरिफ घटने की वजह से ऐसे उम्मीदों भरे हालात बने हैं। टैरिफ लगा होने के चलते पिछले साल के ऑटम और इस साल हुए स्प्रिंग मेले में अमेरिका के खरीदार बेहद कम संख्या में पहुंचे थे। अब अमेरिका के खरीदारों की तरफ से बढ़े बिजनेस ऑर्डरों के बीच इस साल के ऑटम मेले के लिए स्टालों की बुकिंग का सिलसिला आरंभ हो चुका है। मेले की आयोजक हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की प्रशासनिक समिति के सदस्य अवधेश अग्रवाल ने बताया कि अमेरिका में टैरिफ घटने की वजह से हस्तशिल्प निर्यात का कारोबार काफी बेहतर होने की उम्मीदें जागी हैं और इसी के चलते ...