अमेरिका के फुलब्राइट स्पेशलिस्ट प्रोग्राम में सीयूजे का प्रस्ताव चयनित
रांची, जुलाई 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) का प्रस्ताव अमेरिका के फुलब्राइट स्पेशलिस्ट प्रोग्राम 2026-27 के लिए चयनित हुआ है। यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा संचालित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुनिया के उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा व शोध को बढ़ावा देना है। प्रस्ताव की परिकल्पना, तैयारी और प्रस्तुति शिक्षा विभाग के प्राध्यापक प्रो तपन कुमार बसंतिया के नेतृत्व में की गई। वहीं, शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ एम रामकृष्ण रेड्डी ने सह-समन्वयक के रूप में योगदान दिया। विश्वविद्यालय का चयनित प्रस्ताव-21वीं सदी के लिए शिक्षक शिक्षा: पाठ्यक्रम में बदलाव, साक्ष्य-आधारित शिक्षण पद्धति और झारखंड में शिक्षक शिक्षा की क्षमता का विकास पर आधारित है। यह भी पढ़ें- सीयूजे में होगा युवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.