अंबेडकर नगर, मई 2 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अम्बेड़कर नगर के जलालपुर क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र हिमांशु मौर्य का चयन अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों जॉर्जिया टेक और अटलांटा (जॉर्जिया) के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग विभाग में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) कार्यक्रम के लिए हुआ है। वे वर्ष 2026 से अपने शोध कार्य की शुरुआत करेंगे। हिमांशु मौर्य को इस कार्यक्रम के तहत ग्रेजुएट रिसर्च असिस्टेंट के रूप में पूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। उन्हें प्रति वर्ष 42 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 40 लाख रुपये) की छात्रवृत्ति मिलेगी। जो 31 अगस्त 2026 से प्रति माह 3,500 डॉलर की किस्तों में दी जाएगी। जलालपुर के ग्राम हैदराबाद के मूल निवासी हिमांशु मौर्य एक साधारण कृषक परिवार से आते हैं। यह भी पढ़ें- अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से पीएचडी करेंगे हिमा...