नई दिल्ली, मार्च 27 -- IRAN US ISRAEL WAR UPDATE: पश्चिम एशिया में जारी संकट पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने तेहरान पर हमला बोलते समय यह अंदाजा लगाया था कि यह युद्ध कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा। लेकिन ईरान की सैन्य योजना और होर्मुज पर पाबंदी की वजह से अमेरिका इस युद्ध में फंसता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी तरफ ईरान अपनी ताकत को मजबूत कर रहा है। अमेरिका की तरफ से ईरान की जमीन पर सैनिक उतरने की आशंका को देखते हुए तेहरान ने कहा गया है कि उसके 10 लाख सैनिक अमेरिकियों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस युद्ध के दौरान ईरान ने सद्दाम हुसैन वाली एक चाल भी तैयार कर ली है। तेहरान ने बताया है कि अब ईरानी सेना में भर्ती होने की उम्र को घटाकर 12 साल कर दिया गया है। यानि कि अब नाबालिग बच्चे भी ईरान की सेना की...