नई दिल्ली, मार्च 16 -- पश्चिम एशिया में बीते दो सप्ताह से जारी भीषण युद्ध के बीच ईरान ने बड़ा दावा कर दिया है। ईरान का दावा है कि अमेरिका और इजरायल के खिलाफ इस जंग में ईरान को रूस और चीन भी मिलिट्री सपोर्ट मिल रहा है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दोनों ही देशों को अपना 'रणनीतिक साझेदार' बताते हुए, कहा है कि उसे पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में इन दोनों देशों से 'सैन्य सहयोग' मिल रहा है। ईरानी विदेश मंत्री ने रविवार को एक अहम इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। अराघची ने अपने बयान में कहा, "चीन और रूस ईरान के 'रणनीतिक साझेदार' हैं, और वे इस संघर्ष में सहयोग दे रहे हैं। इसमें सैन्य सहयोग भी शामिल है," उन्होंने कहा। "मैं इससे जुड़ा कोई भी विवरण नहीं दे सकता, लेकिन ईरान का इन देशों के साथ राजनीतिक, आर्थिक और यहां तक कि सैन्य स्तर ...