अमेरिका के इस शहर में पूरी पुलिस फोर्स ने दिया इस्तीफा, चीफ बोले- अब यहां काम करना मुमकिन नहीं
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के एक छोटे से शहर मिलनर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के प्रशासन और पुलिस विभाग के बीच छिड़ी तीखी जंग के बाद पूरी फुल-टाइम पुलिस फोर्स ने एक साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इतना ही नहीं, पुलिस चीफ के इस्तीफे के साथ-साथ शहर की सिटी मैनेजर और ज्यादातर पार्ट-टाइम वालंटियर पुलिस अधिकारियों ने भी अपना पद छोड़ दिया है। 'फॉक्स न्यूज डिजिटल' की रिपोर्ट के अनुसार, मिलनर पुलिस चीफ लामार बन ने सिटी हॉल पर उनकी निजी गाड़ी में चुपके से जीपीएस ट्रैकर लगाने और नैतिक सीमाओं को लांघने का गंभीर आरोप लगाया है।"प्राइवेट ट्रक में छुपाकर लगाया गया GPS ट्रैकर" पुलिस चीफ लामार बन ने शहर के प्रशासन पर गुप्त जासूसी और छवि खराब करने का आरोप लगाया है। चीफ लामार बन का आरोप है कि सिटी हॉल के अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.