नई दिल्ली, मार्च 24 -- अमेरिका के टेक्सास में स्थित वालेरो एनर्जी रिफाइनरी में जोरदार धमाका हुआ है। यह धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की जमीन हिल गई। घटना का विडियो भी सामने आया है। धमाके के बाद रिफाइनरी में आग लग गई। यहां से काला धुआं उठता देखा गया है। हालांकि इस धमाके की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल इसका कोई लिंक ईरान के साथ नहीं पाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह धमाका 23 मार्च को स्थानीय समय के मुताबिक शाम के 7 बजकर 22 मिनट पर हुआ। आसपास के लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के घर हिल गए और खिड़कियां टूट गईं। इसके बाद रिफाइनरी से भयंकर काला धुआं उठता हुआ देखा गया। पोर्ट आर्थर में फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने कहा, यह धमाका किस वजह से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश जारी है। यह भी पढ़ें- ई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.