नई दिल्ली, जनवरी 28 -- हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी (एचएएससी) के चेयरमैन माइक रोजर्स के नेतृत्व में एक अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों में हाल में हुए 10-वर्षीय मेजर डिफेंस पार्टनरशिप फ्रेमवर्क समझौते के तहत रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को हुई इस बैठक में रक्षा उद्योग सहयोग को गहरा करने और द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा सचिव से कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। वहीं, भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए गोर ने एक पोस्ट में कहा कि फ्रेमवर्क समझौता द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को काफ...