नई दिल्ली, मार्च 25 -- पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने प्रस्ताव दिया है कि वह ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार हैं। यही नहीं उनकी ओर से पाकिस्तान के ही किसी शहर में सुलह वार्ता कराने का प्रस्ताव तक रखा गया है। कहा यह भी जा रहा है कि उन्होंने अमेरिका की ओर से सुलह का प्रस्ताव ईरान तक पहुंचाया है। अब तक ईरान के तेवर गरम हैं, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि युद्ध को यहीं विराम देना अमेरिका की जरूरत है तो ईरान के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस बीच भारत में सवाल उठ रहा है कि क्या भारत सरकार ने इस मामले में रिएक्शन में देरी की। कांग्रेस ने तो पाकिस्तान के मध्यस्थ बन जाने और आसिम मुनीर को महत्व मिलने को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। इसी मसले को लेकर हमने अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार इंडिया फाउंडेशन के निदेशक कैप्टन आलोक बंसल से...