नई दिल्ली, मार्च 5 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों का सिलसिला छठे दिन भी जारी है। इस बीच सबसे दिल दहला देने वाली घटना दक्षिणी ईरान के मीनाब शहर में शजारेह तैयबेह बालिका प्राथमिक विद्यालय पर हुए हमले की है, जिसमें ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार 160 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर छोटी बच्चियां शामिल हैं। ईरान ने इस हमले के लिए अमेरिका और इजरायल को सीधे जिम्मेदार ठहराया है। हमला 28 फरवरी को शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब स्कूल में कक्षाएं चल रही थीं। ईरान में स्कूल सप्ताह शनिवार से गुरुवार तक चलता है, इसलिए उस समय स्कूल में सैकड़ों बच्चियां मौजूद थीं। हमले में स्कूल की इमारत आंशिक रूप से ध्वस्त हो गई, और मलबे में दबकर कई बच्चियां मौत के मुंह में समा गईं। ईरानी राज्य मीडिया ने शोक सभाओं और अ...