नई दिल्ली, मार्च 2 -- 9:45 AM Gold-Silver Rate Live: MCX पर अप्रैल 2026 डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव Rs.5,811 यानी 3.5% बढ़कर Rs.1,67,915 प्रति 10 ग्राम हो गए। वहीं, 5 मार्च 2026 डिलीवरी वाले चांदी के वायदा भाव Rs.9,492 यानी 3.5% उछलकर Rs.2,84,490 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। 9:20 AM Gold-Silver Rate Live: एमसीएक्स सोना भाव 1,65,501 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो इसके पिछले बंद भाव 1,62,104 रुपये से अधिक है। एमसीएक्स चांदी भाव 2,82,644 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। MCX पर चांदी का भाव 3.5% बढ़कर 2,84,490 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। 8:30 AM Gold-Silver Rate Live: ईरान-अमेरिका- इजरायल वॉर के बीच सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई है। कारोबार की शुरुआत में ही यह 2 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 5,390 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया। चां...