सहारनपुर, मार्च 5 -- छुटमलपुर। गुरुवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अमेरिका ईरान में चल रहे युद्ध में निर्दोष लोग बेवजह ही मौत का शिकार होंगे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से तत्काल युद्ध को रोकने की अपील की। कहा कि देहरादून में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। गुरुवार को देहरादून से दिल्ली जाते समय उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने छुटमलपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव मुज़तबा एडवोकेट के निवास पर प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोकसभा चुनाव की तरह ही आने वाले विधानसभा चुनाव में इसके अच्छे परिणाम सामने आयेंगे। कहा कि उत्तराखंड सरकार अपनी साख खो चुकी है। आम आदमी की कोई सुनवाई उत्तराखंड सरकार में नहीं है। 2027 में कांग्रेस ...