नई दिल्ली, मार्च 19 -- ईरान और अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद पश्चिम एशिया में पिछले 19 दिनों से भीषण युद्ध जारी है। एक तरफ जहां इजरायल और अमेरिका ने देश के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाकर ईरान को गहरा जख्म दिया है, वहीं दूसरी तरफ ईरान ने भी इजरायल और खाड़ी देशों पर मिसाइलों और ड्रोन की बरसात की है। ईरान ने बुधवार को सऊदी अरब, कतर और यूएई के तेल और गैस ठिकानों को भी निशाने पर लिया है। ऐसे में ईरान युद्ध का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही हजारों अमेरिकी सैनिकों को मिडिल ईस्ट भेज सकते हैं। रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी और इस मामले से परिचित अन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि ट्रंप प्रशासन मिडिल ईस्ट में अपने ऑपरेशन को मजबूत करने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.