नई दिल्ली, मई 3 -- Iran War Updates: मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदों को एक बड़ा झटका लग सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के नए शांति प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच फिर से सैन्य संघर्ष शुरू होने की आशंका गहरा गई है। ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अमेरिका के साथ दोबारा युद्ध होने की पूरी संभावना है। ईरान ने पाकिस्तान के माध्यम से गुरुवार शाम को अमेरिका को एक मसौदा भेजा था। इस प्रस्ताव की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने और वहां सामान्य आवाजाही शुरू करने का सुझाव दिया था। इसके बदले में ईरान चाहता था कि अमेरिका उसके बंदरगाहों पर लगाई गई आर्थिक और सैन्य नाकेबंदी को खत्म करे। ईरान ने यह भी प्रस्ताव दिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.