संवाददाता, जून 10 -- UP News: अमेरिका-इजरायल से युद्ध के बीच मदद के लिए ईरान को पैसा भेजना दो भाइयों को भारी पड़ गया। सऊदी अरब की पुलिस ने अमरोहा निवासी दो भाइयों को हिरासत में लिया है। लगभग सवा दो महीने से बेटों से संपर्क नहीं होने पर मां-बाप ने विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई है। मार्च महीने में ईरान की अमेरिका-इजरायल से शुरू हुई जंग के दौरान ईरान द्वारा अमेरिका एयरबेस को निशाना बनाकर किए गए जवाबी हमलों में मिडिल ईस्ट में भी हालात खराब हो गए थे। अमेरिकी बमबारी में शिया धर्मगुरु सैय्यद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत को लेकर हिन्दुस्तान में भी लोगों ने ईरान के समर्थन में सड़क पर उतरकर बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन किए थे। इसी समय खाड़ी देशों में नौकरी करने वाले नौगावां सादात से ताल्लुक रखने वाले शिया समुदाय के लोगों ने ईरान को आर्थ...