बक्सर, मार्च 26 -- भाकपा-माले का 11वां जिला सम्मेलन आगामी 30-31 मार्च को होगा बक्सर, हमारे संवाददाता। भाकपा-माले का 11वां जिला सम्मेलन आगामी 30-31 मार्च को बक्सर में आयोजित होगा। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड कुणाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारी को लेकर जिले भर के प्रखंड सचिवों की एक अहम बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 मार्च से 31 मार्च तक देशव्यापी आह्वान युद्ध-विरोधी और साम्राज्यवाद-विरोधी अभियान चलेगा। 30 मार्च को बक्सर स्टेशन से एक प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा। डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला निंदनीय है। यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है और साम्राज्यवादी आक्रामकत...