गया, अप्रैल 9 -- लोक समिति के राष्ट्रीय संयोजक कौशल गणेश आजाद ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हुए युद्धविराम का स्वागत किया है। उन्होंने इसे मानवीय संवेदनशीलता और नेतृत्व की सहृदयता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भले ही युद्धविराम फिलहाल 15 दिनों के लिए लागू किया गया है, लेकिन यह स्थायी शांति की दिशा में सकारात्मक संकेत देता है। आजाद ने उम्मीद जताई कि 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में प्रस्तावित बैठक में दोनों पक्षों के प्रतिनिधि शामिल होंगे और ईरान द्वारा सुझाए गए 10 बिंदुओं पर गंभीर व रचनात्मक चर्चा होगी। इससे स्थायी युद्धविराम का रास्ता साफ हो सकता है। उन्होंने कहा कि युद्ध कभी विकास का मार्ग नहीं होता, बल्कि यह जान-माल की क्षति, विस्थापन और महंगाई को जन्म देता है। हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु हमले का जिक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.