हापुड़, मार्च 2 -- ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई की मौत के बाद हापुड़ में भी शिया समुदाय में गुस्सा है। शिया समुदाय ने गुली चौराहा पर अमेरिका, इजराइल और यूएई के सड़क पर पोस्टर चिपकाकर अपना विरोध जताया। इन पोस्टरों को लोग पैरों से रौंदते नजर आए। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनेई की मौत के बाद सोमवार को हापुड़ में शिया समुदाय ने अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सड़क पर पोस्टर चिपकाए। इसके अलावा यूएई का झंडा सड़क पर चिपकाकर अपना विरोध जताया। कई पोस्टर पर डाउन टू अमेरिका और डाउन टू इजराइल लिखा गया। इन पोस्टरों पर नीली स्याही भी फेंककर लोगों ने अपना विरोध जताया। साथ ही पोस्टरों को पैरों व वाहनों से रौंदते हुए आ...