नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- ईरान से जारी बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े खाली तेल टैंकरों की भारी संख्या अभी अमेरिका की ओर जा रही है, जहां वे तेल और गैस लोड करेंगे। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'दुनिया के सबसे बड़े कुछ खाली तेल टैंकरों की भारी संख्या अभी अमेरिका की ओर जा रही है ताकि दुनिया के सबसे बेहतरीन व मीठे तेल और गैस को लोड किया जा सके। हमारे पास अगली दो सबसे बड़ी तेल अर्थव्यवस्थाओं के कुल मिलाकर जितना तेल है, उससे भी ज्यादा है और उसकी क्वालिटी भी बेहतर है।' यह भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका वार्ता से पहले शहबाज शरीफ ने की जेडी वेंस से मुलाकात, क्या हुई बात? यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और ईरान के सीनियर अधिकारी पाकिस्तानी मध्यस्थों के साथ इस्...