अमेरिका : मादक पदार्थ मामले में अदालत पहुंचे मादुरो
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो बुधवार को अपने वकीलों के साथ फिर अदालत पहुंचे। इस दौरान उनसे जुड़े मादक पदार्थ मामले में प्री-ट्रायल (मुकदमे से पहले) सुनवाई हुई। उम्मीद है कि वह अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर अपनी आपत्ति दोहराएंगे, जिसके तहत उन्हें सत्ता से हटाकर न्यूयॉर्क लाया गया था ताकि उन पर मादक पदार्थ के आरोपों का मुकदमा चलाया जा सके। 63 वर्षीय मादुरो और पत्नी सिलिया फ्लोरेस को जनवरी की शुरुआत में अमेरिकी बलों ने कराकास स्थित उनके घर पर आधी रात को छापेमारी कर हिरासत में लिया था और उन्हें न्यूयॉर्क ले आए थे। तब से दोनों को ब्रुकलिन की एक जेल में रखा गया है। दोनों ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया। यदि अदालत मान लेती है कि वह अमेरिका में मादक पदार्थ भेजने की साजिश का हिस्सा थे, तो उन्हें आजीवन कारावास की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.