नोएडा, जनवरी 31 -- नोएडा। अमेरिकन स्कूल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में नोएडा की बरुआ फुटबॉल एकेडमी को 1-0 से हरा दिया। दिल्ली के चाणक्यपुरी में हुए इस मुकाबले में बरुआ फुटबॉल एकेडमी की रक्षापंक्ति ने गलती से सेल्फ गोल कर लिया। यही गोल निर्णायक साबित हुआ। पूरे मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। अमेरिकन स्कूल अगले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने दुबई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...