हरिद्वार, अगस्त 19 -- भूपतवाला स्थित स्वामी देवानंद भारत भक्ति योग आश्रम की करीब तीन बीघा भूमि पर कथित अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी करने का मामला सामने आया है। आश्रम से जुड़े लोगों ने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी को भेजी गई शिकायत में बताया गया है कि आश्रम की भूमि पर कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन की व्यस्तता और आश्रम पदाधिकारियों की अनुपस्थिति का लाभ उठाकर कथित तौर पर कब्जा किया गया। आसपास की भूमि से जुड़े कुछ लोगों समेत अन्य व्यक्तियों की भूमिका पर भी संदेह जताते हुए मामले की जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता संत राम विलास दास महाराज ने पुलिस से मौके का निरीक्षण कर आश्रम की भूमि पर किए गए कथित कब्जे और निर्माण से संबंधित साक्ष्य जुटाने की मांग की है।साथ ही राजस्व विभाग से भूमि का सीमांकन क...