अमेनिटी एफए की शानदार जीत, मनोज सरकार और अराइज में रोमांचक ड्रॉ
रुद्रपुर, मई 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल लीग 2025-26 के तहत मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित पहले मैच में अमेनिटी फुटबॉल अकादमी ने केआर फुटबॉल लीडर्स को 3-0 से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही अमेनिटी की टीम आक्रामक अंदाज में नजर आई और विपक्षी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। दूसरे मुकाबले में मनोज सरकार फुटबॉल क्लब और अराइज फुटबॉल क्लब के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए दो-दो गोल किए। अंत तक चले कड़े मुकाबले के बाद मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। अब लीग के आगामी मुकाबले 21 मई को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.