गौरीगंज, मार्च 15 -- अमेठी। स्थानीय कस्बे में स्थित सेपियन स्कूल में ज्ञानिका छात्रवृत्ति व प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। परीक्षा में 536 छात्र-छात्राएं शामिल हुई। विद्यालय के निदेशक कुशाग्र बरनवाल ने कहा कि ऐसी छात्रवृत्ति परीक्षाएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य देवमणि उपाध्याय ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...