गौरीगंज, फरवरी 28 -- मुसाफिरखाना। नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को 28 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। केस दर्जकर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान उन्होंने शाकिर उर्फ बुल्लू उर्फ जहीर निवासी ग्राम तकिया मजरे जमुवारी थाना मुसाफिरखाना को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके विरुद्ध थाना मुसाफिरखाना पर गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कुल आठ अभियोग पंजीकृत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...