गौरीगंज, अप्रैल 2 -- अमेठी। जनपद में सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए रामगंज-शाहगढ़-भुसियावा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 23.90 करोड़ रुपये के बजट को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इससे काम जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि इस परियोजना के लिए पहले 15.91 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई थी, लेकिन मुआवजे की मांग को लेकर कुछ किसान कोर्ट चले गये थे। जिससे निर्माण कार्य में व्यवधान आ गया और योजना अधूरी रह गई। अब शासन द्वारा बजट का पुनरीक्षण करते हुए इसे बढ़ाकर 23.90 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जिससे लंबे समय से लंबित इस परियोजना को नई गति मिलेगी।लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत आने वाले इस मार्ग की कुल लंबाई लगभग 10.62 किलोमीटर है। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.