गौरीगंज, मार्च 15 -- अमेठी। स्थानीय कस्बे के पास स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय के परिसर में हो रही हवन के समय कुछ बालकों द्वारा मधुमक्खी के छत्ते पर ईंटा फेंकने से मधुमक्खियां आक्रोशित हो गई और हवन कर रहे लोगों को जमकर काटा। जिसमें डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। कुछ का इलाज निजी क्लीनिक पर तो कुछ का सीएचसी अमेठी में इलाज हुआ। महमूदपुर ग्राम पंचायत में स्थित विद्यालय में रविवार को सहज योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़ व अयोध्या नगर से लोग आए हुए थे। जो हवन पूजन कर रहे थे। शाम के समय जब हवन चल रही थी तभी उद्दंड बच्चों ने विद्यालय परिसर के पीछे लगे हुए मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मार कर उन्हें आक्रोशित कर दिया। जिससे मधुमक्खियों ने हवन कर रहे लोगों पर धावा बोल दिया। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले ...