गौरीगंज, मार्च 28 -- अमेठी। बीते शुक्रवार की रात जिले के कई क्षेत्रों में हल्की बरसात होने से किसान परेशान हो गए हैं। फसल में नमी आने से जहां सरसों की मड़ाई बाधित हो गई है वहीं गेहूं की कटाई का काम भी रुक गया है। किसान मौसम साफ इंतजार कर रहे हैं। बीते तीन-चार दिनों से मौसम में नमी बढ़ गई है। आसमान में बादले छाए रहने और बीच-बीच में बूंदाबांदी होने से खेत में पककर तैयार सरसों और गेहूं की फसल निपटाने में जुटे किसान परेशान हो गए हैं। सरसों की अधिकांश फसल तैयार हो चुकी है। अधिकांश किसानों ने सरसों की कटाई भी कर ली है। किसान सरसों की मड़ाई करने की तैयारी में थे। लेकिन बूंदाबांदी के चलते मड़ाई का काम रुक गया है। वहीं काफी किसानों ने गेहूं की कटाई शुरु कर दी है। लेकिन फसल में नमी आ जाने से यह कार्य भी बाधित हो गया है। शनिवार को भी आसमान में बादल ...