गौरीगंज, अप्रैल 2 -- अमेठी। तहसील क्षेत्र में हनुमान जयंती के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गुरुवार को सुबह से ही मंदिरों में हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे नगर में जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। कई स्थानों पर स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण भी किया गया। स्थानीय कस्बे के हनुमानगढ़ी मंदिर में सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ। मंदिर के पुजारी प्रदीप महाराज ने बताया कि इस दिन चना, गुड़, नारियल और पान का बीड़ा अर्पित करने से भगवान हनुमान भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। वहीं सराय खेमा स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया।इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में देवीपाटन मंदिर से संग्रामपुर के बजरंग धाम तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.