अमेठी से 2027 के चुनावी रण का शंखनाद करेंगे राहुल गांधी
गौरीगंज, मई 19 -- अमेठी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बुधवार को अमेठी दौरा कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करीब एक साल बाद राहुल गांधी सीधे अमेठी के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगे। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। कांग्रेस इस दौरे को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत के रूप में देख रही है। लोकसभा चुनाव 2024 में मिली जीत के बाद कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी नेताओं का दावा है कि जिले में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर दिया गया है। जिला कमेटी, ब्लॉक कमेटी, न्याय पंचायत, मंडल, ग्राम सभा और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की गई है। पार्टी पदाधिकारी लगातार इन कार्यकर्ताओं का सत्यापन भी कर रहे हैं। ताकि संगठन को पूरी तरह सक्रिय बनाया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.