गौरीगंज, नवम्बर 27 -- अमेठी। टीकर माफी से ठेंगहा गांव जाने वाले इंटरलाकिंग मार्ग की हालत खराब हो गई है। साकरमाना गांव के पास इस मार्ग की इंटरलॉकिंग उखड़ गई है, जिसके चलते मार्ग खराब हो गया है और लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग के निर्माण में अनियमितता बरती गई थी। जिसके चलते दो साल में ही इंटरलांकिग की ईंटें उखड़ गई हैं। ग्रामीणों ने इसे बनवाने की मांग विभागीय अधिकारियों से किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...