गौरीगंज, मार्च 15 -- अमेठी। जामो क्षेत्र में स्थित अंबेडकर पार्क महापुर में रविवार को कांशीराम की जयंती के अवसर पर सपाइयों ने बहुजन समाज दिवस और पीडीए दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। सपाइयों ने कांशीराम के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया। सपा नेता सिंधुजीत सिंह ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को जागरूक और संगठित करने में समर्पित कर दिया। उन्होंने कमजोर वर्गों को राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए लगातार संघर्ष किया। अजय तिवारी ने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीराम पासी सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.