गौरीगंज, दिसम्बर 29 -- संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गूज़ीपुर निवासी सुरेश पुत्र बुधीराम सोमवार को बाइक से किसी काम से पूरे रामा चौहान गए थे। जहां से वापस लौटते समय पूरे कुंजल मजरे संग्रामपुर के पास ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा जाने से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...