गौरीगंज, मार्च 24 -- थाना क्षेत्र के पांडेगंज-कामाख्या भवानी मार्ग पर स्थित पूरे पितई मोड़ के पास मंगलवार को कामाख्या भवानी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रायबरेली जिले के थाना क्षेत्र शिवगढ़ के ग्राम कोडर निवासी उदयराज सिंह अपने परिवार के साथ अपने ई-रिक्शा से अयोध्या जिले के मवई ब्लॉक के सुनवा गांव में गोमती नदी तट के उत्तर-पश्चिम स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां कामाख्या के दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद दोपहर करीब तीन बजे वापस लौटते समय पूरे पितई मोड़ के पास अचानक सड़क पर बंदर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा चालक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.