गौरीगंज, अप्रैल 4 -- भादर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर में शनिवार को सामाजिक संगठन महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने क्रांतिकारी शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान दानों के महानतम श्रेणी में आता है। एक रक्तदाता जहां तीन जीवन को बचाता है, वहीं रक्तदान करने से शरीर में नई स्फूर्ति का प्रवाह होता है। इस मौके पर योगेंद्र शर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुरेश कुमार राव, बृजमोहन शर्मा, अश्वनी मौर्य, अमन कुमार शर्मा, विनोद यादव, सुरेश यादव, विपिन शर्मा सहित 42 लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को नमन किया। सीएचसी अधीक्षक डा. अजय मिश्र, ब्लॉक प्रमुख शाहगढ़ सदाशिव यादव, जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव, अशोक सिंह हिटल घनश्याम शर्म...