गौरीगंज, फरवरी 19 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के पूरे मोहन राम तिवारी मजरे रुदौली के पास शारदा सहायक नहर में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव बहता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष प्रतीत हो रही है, लेकिन उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। युवक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी की सूचनाओं का मिलान कर रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता च...