गौरीगंज, मार्च 7 -- मुसाफिरखाना। सर्किल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति भंग की आशंका के मामलों में पुलिस ने शुक्रवार को नौ लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद एक आरोपी को जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य आरोपियों को मुचलके पर रिहा करते हुए जमानत के लिए तिथि निर्धारित की गई। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के खालिस बाहरपुर गांव निवासी संदीप कुमार शौचालय के लिए गड्ढा खुदवा रहे थे। इस पर गांव के धनीराम ने रास्ते का विवाद बताते हुए विरोध किया। मामले में पहले ही एसडीएम द्वारा 9 मार्च तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद दोबारा काम शुरू करने की शिकायत पर पुलिस ने संदीप को शांति भंग की धारा में चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं थौरी गांव में आपसी विवाद में मारपीट के बाद सात लोगो...