गौरीगंज, मार्च 25 -- मुसाफिरखाना। क्षेत्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से शांति भंग की आशंका में पकड़े गए दो व्यक्तियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान एक आरोपी को जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरे को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के दिछौली गांव निवासी लियाकत अली को एक बालिका के साथ छेड़खानी करने के आरोप में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद लियाकत अली को जेल भेजने का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...