गौरीगंज, मार्च 12 -- संग्रामपुर। विशेषरगंज से अमेठी को जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता हो चुकी है। सड़क की काली गिट्टियां उखड़ कर सड़क पर ही बिखर गई हैं। जिससे सड़क काली की जगह सफेद हो गई है। सड़क पर बिखरी गिट्टियों पर दो पहिया वाहन फिसलकर गिर जाने से लोग चोटिल हो जाते हैं। पैदल और साइकिल सवार लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। क्षेत्र वासियों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.