गौरीगंज, मार्च 12 -- जगदीशपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदीशपुर के पत्रकारों को स्थानीय विधायक सुरेश पासी द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर विधायक ने पत्रकारों को विधानसभा की गैलरी, विभिन्न कक्षों तथा कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। भ्रमण के दौरान पत्रकारों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधानसभा की भूमिका, विधायी प्रक्रिया तथा जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। विधायक ने बताया कि विधानसभा लोकतंत्र का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है और प्रदेश के विकास के लिए नीतियां बनती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.