गौरीगंज, मार्च 2 -- जगदीशपुर। खेत से साइकिल से वापस घर लौट रहे युवक को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी जगदीशपुर लाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के सरेसर निवासी 45 वर्षीय बद्री पुत्र बमबहादुर सिंह बीते रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे साइकिल से फसल की निगरानी करने खेत की ओर गए थे। जहां से वापस लौटते समय जैसे ही वह मारूफ की नर्सरी के करीब पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.