गौरीगंज, फरवरी 18 -- गौरीगंज। माडल उच्च प्राथमिक विद्यालय अन्नी बैजल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षाओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दयाराम सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश पांडे द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. वसीम ने कहा बच्चों में असीम प्रतिभा है। इन्हें तराशकर आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व है। इस मौके पर फूलचंद्र, कल्पना शर्मा, मोहनलाल, अर्जुन मौर्य, रश्मि सिंह, राजीव सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.